परीक्षा केंद्र बदलने की मांग
मनासा | शहर के आईटीआई के विद्यार्थियों ने कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव के नाम ज्ञापन एसडीएम बीएल कोचले को सौंपा। इसमें परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र नीमच से बाहर करीब ढाई से तीन सौ किमी दूर के जिलों में बनाए गए हैं। विद्यार्थियों ने मांग की है परीक्षा केंद्र नीमच जिले में ही बनाए जाने चाहिए ताकि परीक्षार्थियों को आवाजाही में सुविधा रहे।