पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य के लिए 24 दिन में 3 पंजीयन

समर्थन मूल्य के लिए 24 दिन में 3 पंजीयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने गेहूं की सरकारी खरीदी के पंजीयन में कोई रुचि नहीं दिखाई है। 24 दिन में मात्र तीन पंजीयन ही हुए। समर्थन मूल्य पर 1525 रुपए क्विंटल पर गेहूं खरीदा जाएगा जबकि मंडी में 1900 रुपए क्विंटल गेहूं बिक रहा है।

जिले में 19 समर्थन मूल्य केंद्रों पर गेहूं की खरीदी होगी। जिला आपूर्ति विभाग नवीन किसानों का पंजीयन कर रहा है। 15 जनवरी से पंजीयन चल रहा है। अभी तक सिर्फ तीन किसानों ने ही पंजीयन कराया है। इससे समर्थन मूल्य के प्रति किसानों की रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि जिला आपूर्ति विभाग इस बात से इनकार कर रहा है। विभाग का कहना है करीब 13 हजार 644 किसानों के पहले ही पंजीयन हैं। नवीन पंजीयन कुछ कम होंगे। अभी विभाग नवीन पंजीयन के साथ ही पहले से पंजीकृत किसानों के खाते भी अपडेट कर रहा है। इसमें किसान द्वारा बोवनी का रकबा कम या ज्यादा किया है तो उसमें संशोधन किया जाएगा। विभाग ने अभी तक 481 किसानों के खातों का सत्यापन कर लिया है।

नया गेहूं आना शुरू नहीं हुआ- केंद्र ने समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी का भाव प्रतिक्विंटल 1525 रुपए तय किया है। मनासा मंडी व्यापारी संघ सचिव प्रमोद समदानी ने बताया मंडी में अधिकतम 1900 रुपए क्विंटल तक मिल रहे हैं। हालांकि अभी मंडी में नया गेहूं आना शुरू नहीं हुआ है। शुरुआत में नए गेहूं में सीलन रहेगी इसलिए भाव कुछ कम मिलेंगे। तब भी गेहूं 1500 से 1800 रुपए क्विंटल तक बिकेगा।

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र
विपणन संस्था नीमच, विपणन संस्था जावद, विपणन संस्था मनासा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था नीमच सिटी, सहकारी संस्था बघाना, साख सहकारी संस्था जीरन, सहकारी संस्था जवासा, साख सहकारी संस्था मनासा, सहकारी संस्था रामपुरा, सहकारी संस्था कुकड़ेश्वर, सहकारी संस्था महागढ़, सहकारी संस्था कुंडला, सहकारी संस्था कंजार्ड़ा, सहकारी संस्था बावल, सहकारी संस्था शहनातलाई, सहकारी संस्था रतनगढ़, सहकारी संस्था मोरवन, सहकारी संस्था सरवानिया महाराज, सहकारी संस्था सिंगोली।

अब पंजीयन के लिए सात दिन शेष
नीमच जिला आपूर्ति अधिकारी के.एल. बाघेला ने बताया समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है। हालांकि पिछले साल किसानों के 13 हजार 644 पंजीयन हुए थे। हम 15 फरवरी तक पंजीयन करेंगे अौर 18 मार्च से खरीदी शुरू कर देंगे।

कुकड़ेश्वर और सिंगोली संस्था पर पंजीयन
अभी तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था कुकड़ेश्वर और सिंगोली में तीन किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में रुचि दिखाई है। इसमें कुकड़ेश्वर में एक किसान और सिंगोली में दो किसानों ने पंजीयन कराया है।

मंडी में भाव ज्यादा
खबरें और भी हैं...