पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनाम का पार्सल खोला वाशिंग पाउडर निकला

इनाम का पार्सल खोला वाशिंग पाउडर निकला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘चेहरा पहचानो-लाखों के इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का विज्ञापन देखकर एक व्यक्ति ने फिल्मी कलाकारों के चेहरे पहचाने। विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया। दूसरी ओर से जबाव सही बताए गए और इनाम खुलने की जानकारी दी। इनाम का पार्सल आया तो तीन हजार रुपए देकर छुड़वाया। पार्सल खोला तो उसमें इनाम की जगह वाशिंग पावडर निकला।

सप्ताह भर पहले धामनिया के किसान केसी पंवार ने टीवी पर ‘चेहरा पहचानो’ प्रतियोगिता का विज्ञापन देखा। इसमें फिल्मी कलाकारों के चेहरे थे। पंवार ने उन्हें पहचान लिया। विज्ञापन में दिए नंबर 8969094250 पर कॉल कर स्पर्धा में दिखाए फोटो वाले कलाकारों के नाम बताए। मोबाइल पर बात करने वाले व्यक्ति ने कहा- आपका जबाव सही है। आपका इनाम भी खुला है। इसका पार्सल भेज रहे हैं जो एक सप्ताह में आपको मिल जाएगा। मंगलवार सुबह भाटखेड़ी के पोस्ट ऑफिस से पंवार को कॉल आया और उनका पार्सल आने की जानकारी दी गई। पंवार ने पार्सल छुड़वाने के लिए तीन हजार रुपए जमा कराए और लेकर घर पहुंचे। पार्सल खोला तो वाशिंग पावडर की थैली निकली। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उसी मोबाइल नंबर पर कॉल किया जिसपर स्पर्धा के जवाब देने के लिए कॉल किया था। कॉल रिसीव करने वाले ने पूछा- हमने आपको जो इनाम भेजा था वह मिल गया है? पंवार कुछ कहते इससे पहले ही जवाब देने वाले ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। टीआई एसके यादव ने बताया ऐसे फर्जी विज्ञापनों, कॉल और लाटरी खुलने की सूचना वाले फोन कॉल से सावधान रहें। टीआई के अनुुसार फिलहाल किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

खबरें और भी हैं...