पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज विक्रेताओं ने बंद रखा कारोबार

खाद-बीज विक्रेताओं ने बंद रखा कारोबार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा में रैली निकाली, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सरकार द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय के लाइसेंस के लिए स्नातक ग्री व डिप्लोमा अनिवार्य करने जा रही है। इसके विरोध में मंगलवार को जिलेभर के खाद-बीज विक्रेता संघ ने दिनभर कारोबार बंद रखा। करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

मंगलवार सुबह 11 बजे सभी विक्रेता कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार गोपाल सोनी को दिया। नीमच जिला बीज एवं कीट नाशक विक्रेता संघ के आह्वान पर जिले की 300 दुकानें बंद रहीं। ज्ञापन देने के दौरान विक्रेताओं ने बताया भारत सरकार ने 5 नवंबर को अधिसूचना जारी कर खाद, बीज व कीटनाशक की बिक्री का लाइसेंस लेने के लिए कृषि स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा लागू कर रही है। इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान सूरजमल लसोड़, हस्तीमल राजमल जैन, बसंत पटवा, मधुसूदन झंवर सहित अन्य विक्रेता उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया एक दिवसीय बंद से जिले में तकरीबन 1 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ।

तहसीलदार को ज्ञापन देते नीमच जिला खाद-बीज विक्रेता संघ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व अन्य।

नीमच जिला खाद-बीज एवं कृषि दवाई विक्रेता संघ की दोपहर 2 बजे गांधी वाटिका में बैठक भी हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों व नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। संरक्षक प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष बसंत पटवा, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न मारू, मांगीलाल मूंदड़ा और राजमल लाला, सचिव विनोद सारड़ा व कोषाध्यक्ष मधुसूदन झंवर, सचिव विनोद सारड़ा को मनोनीत किया।

पटवा अध्यक्ष, सारड़ा सचिव बने
जताया विरोध
खबरें और भी हैं...