संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव
भास्करसंवाददाता | मनासा
द्वारकापुरीधर्मशाला के बाहर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पीएम कराकर परिजन को सौंपा है।
सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना मिली द्वारिकापुरी धर्मशाला के बाहर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव देखा। युवक उल्टा पड़ा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव सीधा किया तो पहचान मनासा की ही भील गली के बबलू पिता लाल बागरी 22 साल के रूप में हुई। पुलिस ने शव बरामद किया और परिजन को सूचना दी। युवक के पिता लाला बागरी मौैके पर पहुंचे और पुलिस ने पूछताछ की। लाला ने बताया युवक पर आलोट की एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था। मामले में गिरफ्तारी हुई थी। केस चल रहा था। केस की तारीख पर शनिवार को रतलाम गया था। घर नहीं लौटा। हम लोग इंतजार करते रहे लेकिन कोई खबर नहीं मिली। सोमवार सुबह शव द्वारकापुरी धर्मशाला के बाहर मिला। पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवक का शव अकड़ चुका था। मौत को 12-13 घंटे हो चुके होंगे। सरकारी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने शराब पी रखी थी। उसके शरीर के निचले भाग पर चोट के निशान मिले हैं।
मौके पर मौजूद भीड़।
फुटेज देखेगी पुलिस
बहन ने निकाला पर्स
द्वारकापुरी धर्मशाला के ऊपर एक निजी बैंक है। बैंक ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। कैमरे में सड़क से गुजरने वाले और धर्मशाला में आने-जाने वालों के फुटेज होंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखेगी। बैंक कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं।
^सोमवार सुबह द्वारकापुरी धर्मशाला के बाहर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है। जांच में ही युवक की मौत का खुलासा हो सकेगा। आरएसभदौरिया, टीआई,मनासा
बबलू का शव मिलने की खबर मिलते ही बहन रोती हुई पहुंचीं। युवक के शव के पास बैठकर रोने लगी और मृतक की जेब से पर्स निकाल कर ले गई। लोगों की भीड़ ने रोका तो कहा घर जाकर सबको खबर देकर आती हूं। पुलिस मृतक की बहन से पूछताछ करेगी और पर्स की जांच करेगी।