पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर में उलझी नीमच मनासा सड़क

टेंडर में उलझी नीमच-मनासा सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच-मनासासड़क निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। बावजूद सड़क निर्माण का टेंडर नहीं हो पाया। टेंडर की उलझन में निर्माण अधर में है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

26 किलोमीटर लंबा नीमच-मनासा मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आवाजाही में दिक्कत है। वाहनों के आने-जाने में रोज परेशानी हो रही। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। बारिश में सड़क और खराब हो गई। एमपीआरडीसी ने लंबे समय से जर्जर पड़े मार्ग निर्माण का प्रस्ताव बनाया। 60 करोड़ से 26 किलोमीटर मार्ग निर्माण होना था। प्रस्ताव में मार्ग को फोरलेन की तर्ज पर बनाया जाएगा। बारिश के कारण बार-बार खराब होने वाली सड़क को तीन फीट उठाया जाएगा। सावन कुंड, सावन, रेवली देवली, बोरखेड़ी, जवासा के साथ गांवों में सीसी रोड बनाया जाएगा। सड़क के दोनों अोर नालियों का निर्माण होगा। सड़क चौड़ी बनाई जाएगी। बोरखेड़ी, जवासा में बड़े पुल बनाए जाएंगे और पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा। सड़क उच्च गुणवत्ता वाली बनाई जाएगी और सौ की स्पीड से वाहन दौड़ सकेंगे। प्रति घंटा सौ किलोमीटर वाहन चल सकता है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा था। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई। मंजूरी के बाद टेंडर जारी करने की प्रक्रिया की लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हो पाया। एमपीआरडीसी के अनुसार टेंडर शासन स्तर पर अटका है। टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। उम्मीद है जल्द टेंडर जारी होंगे। टेंडर के बाद निर्माण एजेंसी को ठेका दिया जाएगा और निर्माण शुरू हो पाएगा। एजेंसी को 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करना है। लोगों को चौड़ी सड़क की सौगात देनी है।

जल्द होंगे निर्माण के टेंडर

^नीमच-मनासामार्ग निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द टेंडर होंगे। टेंडर हाेते ही सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा और उच्च गुणवत्ता वाली सड़क बनाई जाएगी। राजेशदायमा, एजीएम,एमपीआरडीसी, नीमच

विभाग ने कराई मरम्मत

बारिशमें नीमच-मनासा मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बोरखेड़ी, सावन कुंड, सावन और मनासा में सड़क उखड़ गई। सितंबर की शुरुआत में विभाग ने मरम्मत कराई आैर आवाजाही सुचारु की। तेज बारिश से मरम्मत को नुकसान हुआ। कई जगह फिर गड्ढे हा़े गए। लोगों ने मांग की है जल्द सड़क निर्माण किया जाए और आवाजाही की सुविधा दी