पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र विकास में वैश्य समाज का स्वर्णिम योगदान

राष्ट्र विकास में वैश्य समाज का स्वर्णिम योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | आजादीके आंदोलन से लेकर भारत के स्वर्णिम विकास में वैश्य समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाराणा प्रताप के समय भामाशाह, अशाेक सम्राट, लाला लाजपतराय आदि वैश्य विभूतियों का देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय रहा। सामाजिक बुराइयों को मिटाए बिना समाज का विकास संभव नहीं। यह बात चौपड़ा गणेश मंदिर में सांसद सुधीर गुप्ता ने कही। वे वैश्य समाज की बैठक में बोल रहे थे। कमल, नरेंद्र अग्रवाल, संतोष चोपडा, डाॅ. एचएन गुप्त, बलेंद्र गोयल मौजूद थे।

खंडस्तरीय स्पर्धा 18 से

मनासा | देसीगाय के पालन को बढ़ावा देने वाली गोपाल पुरस्कार योजना की विकासखंड स्तरीय स्पर्धा 18 सितंबर से होगी। तीन दिनी स्पर्धा में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश पाटीदार ने बताया स्पर्धा पुश चिकित्सालय में होगी। स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार पाने वाले गोपालक को 10 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले गोपालक काे 7 हजार 500 रुपए और तीसरा स्थान हासिल करने वाले गोपालक को पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

बीएमओडॉ. मीणा को हटाने की मांग

नीमच | पिछलेदिनों हुए मामले के बाद सिंगोली क्षेत्र के लोगों ने गत दिवस जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को ज्ञापन सौंपकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा को हटाने की मांग की। लोगों का आरोप था डॉ. मीणा की गतिविधियां संदिग्ध हैं। विधायक सखलेचा ने सीएमएचओ डॉ. केके वास्कले को निर्देश दिए। डॉ. वास्कले ने बताया संपूर्ण मामले को लेकर कलेक्टर काे अवगत कराया। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करेंगे।

पाटीदारअध्यक्ष, शर्मा सचिव

मनासा | नलखेड़ामें गरबा मंडल का गठन किया है। मुकेश पाटीदार अध्यक्ष और दीपक शर्मा को सचिव चुना। राधेश्याम पाटीदार को उपाध्यक्ष, दिलीप मोदी को कोषाध्यक्ष, दशरथ शर्मा को सहसचिव और भरत कनेरिया को व्यवस्थापक चुना। मंडल चारभुजानाथ मंदिर परिसर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना कर गरबों के साथ नवरात्रि उत्सव मनाएगा।