पीड़ित की सेवा में अग्रणी बैरागी समाज
समाजकी कुरीतियों को छोड़कर वैराग्य धारण किया फिर भगवान का दास बनकर सेवा की। पीड़ित मानवता की सेवा कर बैरागी समाज ने देश के सामने अनूठी सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। यह बात बैरागी वैष्णव समाज जिलाध्यक्ष भाजपा नेता अंशुल बैरागी ने कही। वे सर्किट हाउस में समाजजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। समाजजनों ने जरूरतमंदों को सिलाई मशीन बांटी। कार्यक्रम को घनश्याम वैष्णव, दीनबंधु बैरागी, घनश्याम बैरागी , उर्मिला बैरागी और भरत बैरागी ने संबोधित किया।
घनश्याम नीमच, रिंकू मनासा अध्यक्ष
बैठक में वैष्णव बैरागी समाज की युवा इकाई में नीमच तहसील अध्यक्ष पद पर घनश्याम बैरागी तथा मनासा इकाई तहसील अध्यक्ष पद पर रिंकू बैरागी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया।
जरूरतमंद लोगों को सिलाई मशीन देते समाजजन।