- Hindi News
- महिला ने 108 एम्बुलेंस में बच्ची को जन्म दिया
महिला ने 108 एम्बुलेंस में बच्ची को जन्म दिया
खानखेड़ीकी 25 वर्षीय युवती ने गुरुवार को 108 एंबुलेंस में एक बालिका को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्यकर्मी सुधाकर शर्मा ने बताया खानखेड़ी को प्रसव पीड़ा होने पर वे एंबुलेंस 108 से रुक्मणबाई पति भेरूलाल मेघवाल को मनासा सरकारा अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में बर्डिया के पास उसे पीड़ा बढ़ गई। वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया। थोड़ी देर बाद युवती ने बालिका को जन्म दिया। दोनों को सरकारी अस्पतल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं।