बोहरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता | मनासा/रामपुरा
नयापुराके मोइनुद्दीन बाेहरा हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी को लेकर समाज विशेष के लोगों ने थाने पर विरोध जताया।
पुलिस के अनुसार 5 जनवरी को नयापुरा में निवासी मोइनुद्दीन पिता अब्बास अली (52) का अपने ही घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। जांच में हत्या होना सामने आया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान दो लोगों के हत्याकांड में शामिल होने का पता चला। इस आधार पर आरोपी शेख मुजफ्फर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए। मामले में गोपाल पिता भंवरलाल गुर्जर को बड़ीकड़ी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शेख मुजफ्फर की गिरफ्तारी होने पर समाज विशेष के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने थाने पर कार्रवाई का विरोध किया।