पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से महिला की मौत, एक घायल

करंट लगने से महिला की मौत, एक घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारशाम तेज हवा के साथ आई बारिश ओले गिरने से हुई नुकसानी देखने पहुंची एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला घायल गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मनासा तहसील के मालखेड़ा में तेज हवा से बिजली का तार टूटकर खेत की तार फैंसिंग पर गिर गया। सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे दाखीबाई पति सद्दाराम बंजारा (40) बारिश ओले से हुआ नुकसान देखने खेत पहुंची। खेत में जाते समय फैंसिंग का तार छूने से करंट लगा और वह उससे चिपक गई। यह देख पास के खेत में काम कर रही नोजीबाई पति मन्नालाल बंजारा (45) दौड़ी। दाखीबाई को बचाने के दौरान उसे भी करंट लगा। परिजन दाेनों को जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन दाखीबाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नोजीबाई का इलाज चल रहा है। अस्पताल में जैसे ही डॉक्टरों ने दाखीबाई की मौत होने की पुष्टि की परिजन विलाप करने लगे।

गांव के कारूलाल, इंदरसिंह ने बताया जिस वक्त हादसा हुआ गांव के अधिकतर लोग नुकसानी के आंकलन की मांग के लिए मनासा गए थे। उन्होंने बताया बिजली सप्लाई हादसे के बाद बंद की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मनासा पुलिस ने मर्ग कायम किया।

करंट लगने से घायल महिला जिला अस्पताल में इलाज कराते हुए।

महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।