पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस ट्रेन से जाना था, उसके कारण गई जान

जिस ट्रेन से जाना था, उसके कारण गई जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमचस्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर मनासा के किराना व्यवसायी जिस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे उसी के कारण उनकी जान चली गई। ट्रेन पास आते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म से गिर गए। इंजिन से टकराने के बाद वे ट्रेन प्लेटफॉर्म के बीच फंसे रहे। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उदयपर ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अनिल पिता रामेश्वर तोषनीवाल (45) निवासी मनासा सोमवार को दोपहर 3 बजे उदयपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। आंखों का चैकअप कराने उदयपुर जाने के लिए वे प्लेटफॉर्म एक के अंतिम छोर पर इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन आते ही वे गिर गए और ट्रेन प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। इसके बाद इंजिन 15 कोच उनसे टकराते हुए गुजरे। इससे उनके हाथ, पैर, कंधे फ्रैक्चर हो गए और सिर में भी चोट आई। ट्रेन के रुकने पर आरपीएफ ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उदयपुर रैफर किया गया। रास्ते में मंगलवाड़ के पास अनिल की मौत हो गई। पोष्टमार्टम मंगलवार को होगा। जीआरपी थाने के एएसआई मदनलाल गायरी ने बताया मर्ग कायम किया है। जांच में पता चलेगा हादसा कैसे हुआ। रिश्तेदार राजेश माहेश्वरी ने बताया अनिल की मनासा में किराना दुकान है। परिवार में मां, प|ी (लता) बेटे राज यश हैं।

दुर्घटना में घायल अनिल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से वार्ड में ले जातेे हुए।