पुलिस आरोपी के फोटो वाट्सएप पर डालेेगी
मैसीशोरूम चौराहा स्थित एसबीआई का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले बदमाश के फोटो पुलिस वाट्सएप पर डालेगी। इसके माध्यम से लोगों से बदमाश के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। बदमाश के फोटो शहर आसपास के क्षेत्र में भी लगाए जाएंगे।
कैंट थाना प्रभारी टीआई एनएस सेंगर ने बताया एटीएम में रुपए लोड करने वाली कंपनी लोजिकेश सॉल्यूशन प्रालि के कस्टोडियन लोकेश गुरबानी की रिपोर्ट पर एटीएम में चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। कंपनी से एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी मिले हैं। इसमें दिखाई दे रहे संदिग्ध युवक के फोटो जगह-जगह लगाए जाएंगे। इसे पुलिस के वाट्सएप ग्रुप पर भी डाला जाएगा।
चारबार हो रही चैकिंग- एटीएममें छेड़छाड़ के बाद से पुलिस ने रात की गश्त बढ़ा दी है। आला अधिकारियों ने दश्ती दल को रात में चार बार एटीएम चैक करने के निर्देश दिए हैं।
मंदसौरमें संदिग्ध हिरासत में- 15दिन पहले मनासा में एटीएम से छेड़छाड़ हुई। उसके फुटेज में दो आरोपियों के चेहरे नजर आए थे। इसके अगले दिन मंदसौर के डिगांवमाली में 14 लाख रुपए से भरा एटीएम ही बदमाश उठाकर ले गए थे। दोनों मामलों में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
चोरीकी निकली बाइक- एटीएमके बाहर से जब्त हुई बाइक चोरी की है। कैंट थाना एसआई अशोक सोनगरा ने बताया यह जाजू बिल्डिंग के पास रहने वाले गिरधीलाल गोयल की है। यह 10 फरवरी को गुप्ता नर्सिंगहोम के बाहर से चोरी हुई थी।
फिर बैठक करेंगे
^एकसप्ताह पहले बैंक मैनेजरों की बैठक लेकर एटीएम में सुरक्षा गार्ड रखने का कहा था। गार्ड नहीं होने से एटीएम से छेड़छाड़ की वारदात बढ़ रही हैं। रुपए निकालने के दौरान ग्राहकों के साथ भी वारदात हो सकती है। इसके लिए एटीएम में गार्ड लगाना जरूरी है। इसके लिए बैंक मैनेजरों के साथ फिर बैठक करेंगे। पंकजदीक्षित, सीएसपी, नीमच
शीघ्र व्यवस्था करेंगे
^वरिष्ठअधिकारियों से चर्चा चल रही है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। सीएसचौहान, मैनेजर, लीड बैंक नीमच