- Hindi News
- नाले के किनारे मिले एटीएम के पार्ट्स, मेमोरी गायब
नाले के किनारे मिले एटीएम के पार्ट्स, मेमोरी गायब
पुलिस की छापामार कार्रवाई का हुआ असर
भास्करसंवाददाता | टकरावद
डीगांव माली में चोरी हुए एटीएम के कुछ पार्ट्स शनिवार को आरडी के पास नाले में मिले है। हालांकि कंप्यूटर और मेमोरी अभी भी गायब है। 4 फरवरी को मनासा के बरथून में भी एटीएम के कुछ पार्ट्स मिले थे।
माना जा रहा है पिछले दो-तीन दिन से पुलिस द्वारा मनासा क्षेत्र में की गई छापामार कार्रवाई धरपकड़ के कारण मशीन के पार्ट्स इधर-उधर फेंके रहे हैं।
शनिवार सुबह 8 बजे आरडी निवासी कारूसिंह पिता रूपसिंह को नाले किनारे एटीएम के पार्ट्स दिखे। कारूसिंह ने सूचना चौकीदार भेरूलाल को दी। देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने एसपी मनोज शर्मा को घटना से अवगत कराया। 10.20 बजे नाहरगढ़ थाने से प्रधान आरक्षक राधेश्याम मीणा और इसके बाद थाना प्रभारी पीसी चौहान पहुंचे। पार्ट्स जब्त कर अफजलपुर पुलिस को सूचना दी। अफजलपुर टीआई दिनेश भदौरिया पहुंचे और पार्ट्स कब्जे में लिए। मनासा थाने के बरथून में एटीएम के कुछ पार्ट्स 4 फरवरी को मिल चुके हैं।
गैसकटर से काटा एटीएम
आरडीके पास मिली मशीन के पार्ट्स गैस कटर से काटने के निशान मिले हैं। पुलिस को रुपए मिले हैं और मशीन में लगा कंप्यूटर मेमोरी। टीआई भदौरिया ने बताया पार्ट्स एटीएम के ही हैं। हालांकि बैंक कर्मचारियों से जांच के बाद ही अधिक जानकारी दे सकेंगे।
एसपीने घोषित किया 5 हजार का इनाम- पुलिसअधीक्षक मनोज शर्मा का कहना है हमारी टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। कार्रवाई के बाद से ही डर कर आरोपी एटीएम के पार्ट्स इधर-उधर फेंक रहे हैं। मशीन मिल गई है तो कंप्यूटर, मेमोरी और आरोपी भी जल्द पुलिस के हाथ में होंगे। आरोपियों की सूचना देने वाले को 5000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।
टाटा कंपनी की मशीन की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। बैंक अधिकारी इसे लेकर खुलकर तो नहीं बता रहे किंतु एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारियों का कहना है मशीन 3 से 5 लाख रुपए तक आती है। टाटा कंपनी की मशीन करीब 3 लाख की थी जो पुलिस को टुकड़ों में मिल रही है। 4 फरवरी को मनासा रोड पर बरथून में मशीन के कुछ पार्ट्स मिले और शनिवार को आरडी गांव के नाले के पास कुछ पार्ट्स मिले हैं।
यहथा मामला-डिगांवमाली स्थितस्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को 29 जनवरी की रात अज्ञात बदमाश उठा ले गए। मशीन का वजन करीब 6 क्विंटल था। उसमें 14 लाख 9 हजार 400 रुपए थे। एटीएम को करीब सालभर पहले ही लगाया गया था और यह क्षेत्र का एकमात्र एटीएम था।