Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में 30 पटवारियों के तबादले
जिले में विभिन्न स्थानों पर पदस्थ 30 पटवारियों की तबादला सूची जारी हो चुकी हैं। प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस के अनुमोदन के बाद प्रशासनिक और स्वैच्छिक सुविधा की दृष्टि से पटवारियों की तबादला सूची कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने जारी की हैं। इसमें 14 पटवारियों के स्वैच्छिक और 16 के तबादले प्रशासनिक स्तर पर किए गए हैं।
स्वैच्छिक स्तर पर- बंशीलाल मांदलिया नीमच से मनासा, शशिप्रकाश आर्य मनासा से नीमच, बलराम मिश्रा नीमच से जावद, सुरेश पाठक जावद से नीमच, रामेश्वर खुराडिय़ा नीमच से जावद, राकेश बामनिया सिंगोली से मनासा, कमल सिंह सौंधिया जीरन से मनासा, सुरेंद्रसिंह चुंडावत मनासा से जीरन, रघुनंदन राजोरा नीमच से मनासा, अजय शर्मा मनासा से जीरन, सीमा पंवार मनासा से जीरन, भेरूलाल मारवीय जावद से रामपुरा, ज्ञानेश पाटीदार सिंगोली से जीरन, पुष्कर पाटीदार मनासा से नीमच तबादला किया गया।
प्रशासनिक स्तर पर- शालिनी शर्मा रामपुरा से मनासा, पूजा तिवारी रामपुरा से मनासा, हेमराज चौधरी मनासा से सिंगोली, प्रकाश वर्मा जावद से मनासा, देवीलाल सिद्धम मनासा से सिंगोली, दीपक बनौधा जावद से सिंगोली, सुभाष सिंह चौहान सिंगोली से जावद, पप्पू चौहान सिंगोली से मनासा, लक्ष्मीनारायण भाटी सिंगोली से रामपुरा, अरविंद लुहारिया नीमच से सिंगोली, पंकज तोमर जावद से सिंगोली, फिरोज खान सिंगोली से रामपुरा, आशिष योगी मनासा से जावद, दिनेश कुमार धाकड़ रामपुरा से सिंगोली, विनोदसिंह रावत मनासा से नीमच, रजनीश यादव मनासा से नीमच का तबादला किया गया। सभी पटवारियों को शीघ्र ही नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देश जारी किए है। ताकि राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित न हो सके।