पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांछड़ा डेरों में पुलिस की दबिश, ली तलाशी

बांछड़ा डेरों में पुलिस की दबिश, ली तलाशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब निर्माण विक्री पर रोक के लिए शनिवार को पुलिस ने बर्डिया हाड़ीपल्या स्थित बांछड़ा डेरों में दबिश दी। 50 से अधिक जगह की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कच्ची शराब बनाने का सामान जब्त किया। इस कार्रवाई का डेरों की महिलाओं ने विरोध भी जताया।

शनिवार दाेपहर पुलिस ने हाड़ी पिपल्या का रुख किया। बांछड़ा बस्ती में घरों में तलाश ली। यहां कच्ची शराब बनाने का सामान मिला। इस दौरान पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद बल बर्डिया पहुंचा और घर-घर तलाशी ली। टीआई आरएस भदौरिया ने बताया लहान के साथ कच्ची शराब बनाने की करीब दो लाख रुपए मूल्य की सामग्री जब्त हुई है। लहान नष्ट कराया गया है।

एटीएमचोर भी तलाशे

कार्रवाईके दौरान मंदसौर के डिंगावमाली से एटीएम चोरी के आरोपियों की भी तलाश की। यहां मनासा मंदसौर पुलिस गावों में डेरा डाले है और दबिश दे रही है। हालांकि अभी सुराग नहीं लगा है।

फ्लैगमार्च किया

पंचायतचुनाव को लेकर शनिवार को पुलिस ने मनासा में मार्च किया। यह थाने से शुरू हुआ और नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा। गांवों में मार्च किया जाएगा।

बर्डिया स्थित बांछड़ा डेरे में दबिश देने पहुंची पुलिस।