पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के लिए लड़की दिखाकर ठगे 35 हजार

शादी के लिए लड़की दिखाकर ठगे 35 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके ब्राह्मण समाज के एक युवक को नेपानगर में लड़की दिखाई। उसे शादी का झांसा दिया और 35 हजार रुपए ठग लिए। तो युवक की शादी हो पाई और ही रुपए वापस मिले। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस के अनुसार ठगी की रिपोर्ट मालाहेड़ा के नीलेश पिता घनश्याम ने लिखाई है। नीलेश ने बताया मेरा विवाह नहीं हो रहा था। कई जगह लड़कियां देखी लेकिन बात नहीं बनी। पिछले साल नवंबर में पिपल्याघाेटा के तुलसीराम कुशवाह रमेश योगी मिले। उन्होंने कहा तुम्हारी शादी नहीं हो रही है। दो लोग हैं जो रिश्ते करवाते हैं। वे तुम्हारी लिए भी लड़की ढूंढेंगे। उन्होंने मुझे तुलसीराम पिता रतनलाल राजाराम पिता प्याराजी से मिलाया। चारों ने खंडवा के पास नेपानगर में ब्राह्मण समाज की एक लड़की होने की जानकारी दी। शादी के लिए लड़की के परिवार को एक लाख 30 हजार रुपए देना भी तय हुआ। नेपानगर जाने के लिए वाहन खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं भी मेरे जिम्मे कर दी। दिसंबर में हम किराये के वाहन से नेपानगर पहुंचे। मुझे लड़की दिखाई अौर उसके पिता से मिलवाया। चारों आरोपियों ने मुझसे 35 हजार रुपए लिए और शादी के बाद एक लाख रुपए और देने का कहा। इसके बाद तो शादी हुई ही आरोपियों ने रुपए लौटाए। वे मिल भी नहीं रहे हैं।

पिछले साल हो चुकी है ऐसी ठगी

सालभर पहले भी शादी के नाम पर ठगने के मामले सामने आए थे। उज्जैन के कतिपय लोगों ने मैरेज ब्यूरो के नाम पर लड़कियां दिखाकर युवकों से 25 से 30 हजार रुपए तक ठक लिए थे। आरोपियों ने युवकों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी कराने के लिए कहा था, लेकिन किसी की शादी नहीं हुई।

तफ्तीश कर कार्रवाई करेंगे

^मालाहेड़ाके युवक ने शादी के नाम पर झांसा देने की शिकायत की है। तफ्तीश कर कार्रवाई की जाएगी। लोग ऐसे शादी कराने वालों के चक्कर में नहीं पड़े और जागरूकता का परिचय दें। आरएसभदौरिया, टीआई