घोड़ीदाना का जुआ खेलते 3 गिरफ्तार
घोड़ीदाना का जुआ खेलते 3 गिरफ्तार
नारायणगढ़ | रणायरामगरे से पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 लोगों को घोड़ीदाना का जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 बाइक और एक लाख 38 हजार रुपए नकद जब्त किए। पुलिस ने बताया शाम 5.30 बजे गर्रावद रोड पर रणायरा मगरे पर दबिश दी। यहां गांधी चौराहा मंदसौर निवासी घनश्याम पिता कहैयालाल पोरवाल(47), मोकमपुरा (प्रतापगढ़) निवासी उमर पिता अजीज खां और बाजखेड़ी निवासी भंवरलाल पिता बगदीराम डांगी (45) को घोड़ीदाना खेलते पकड़ा।
पोस्टरप्रेजेंटेशन में प्रो. दुबे को अवाॅर्ड
मंदसौर | जलवायुपरितर्वन पर रीवा के कृषि महाविद्यालय में हुए 2 दिनी राष्ट्रीय सेमीनार में शहर के डॉ. राजीव दुबे ने बेस्ट पोस्टर प्रजेंटेशन अवाॅर्ड हासिल किया। उन्होंने चने की उपज में सिंचाई की विधियों एवं खरपतवार नियंत्रण का प्रभाव जलवायु का उपज से संबंध विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया था। उन्हें अवधेश प्रतापसिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रहस्यमणि कृषि विवि के बोर्ड मेंबर सुभाष भाटिया ने अवाॅर्ड से सम्मानित किया।