- Hindi News
- कृषि महोत्सव आज से, प्रभारी मंत्री आएंगे
कृषि महोत्सव आज से, प्रभारी मंत्री आएंगे
कृषि महोत्सव आज से, प्रभारी मंत्री आएंगे
मंदसौर | जिलेमें गुुरुवार से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री प्रभारी दीपक जोशी मल्हारगढ़ तहसील के बरखेड़ा में सुबह सुबह 10.30 बजे महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे मंदसौर आएंगे। यहां से आयोजन स्थल पहुंचेंगे। शुभारंभ समारोह में किसान संगोष्ठी होगी। इसी के साथ जिले में 25 दिन कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के साथ उन्नत तकनीकी से किसानों को अवगत कराने के लिए हर ब्लॉक में कृषि क्रांति रथ जाएगा। यह रथ हर दिन तीन पंचायतों का भ्रमण करेगा। कृषि विशेषज्ञ सहित अन्य विभागों के 7 लोग हर रथ में होंगे, जो किसानों को जानकारी देंगे।
आजमनाएंगे झूलेलाल निर्वाण दिवस
मंदसौर | वरुणदेवमंदिर में गुरुवार को भगवान झूलेलाल निर्वाण दिवस मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे मंदिर में ध्वजारोहण होगा। समाज के वरिष्ठ शिवकुमार शर्मा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपा अध्यक्ष कुसुम गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, नपा पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार मौजूद रहेंगे। शाम 4.30 बजे बेहराणा सामिति झूलेलाल की ज्योत प्रज्जवलित करेगी। शाम 6.30 बजे संत कंवरराम कॉलोनी में भजन-कीर्तन रात 8 बजे सिंधू आराधना मंदिर नई आबादी में भजन के बाद ज्योत का विसर्जन होगा। समाज के मोहन रामचंदानी ने बताया वरुणदेव मंदिर समिति, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, बेहराणा समिति के पदाधिकारी समाजजन मौजूद रहेंगे।
रमेशचंद्रचौहान अध्यक्ष चुने गए
मंदसौर| गुजरातीसेन समाज के चुनाव ऋषियानंद कुटिया में हुए। सेन समाज संगठन अध्यक्ष रमेशचंद्र चौहान और युवा सेन समाज संगठन अध्यक्ष अंतिम देवड़ा चुने गए। निर्वाचन चुनाव अधिकारी राम चौहान शामगढ़, रमेश बौराना प्रतापगढ़, दीपक राठौर, देवेश भाटी, राजेश राठौर सीतामऊ की मौजूदगी में हुए। समाज जिलाध्यक्ष दिलीप सेन, युवा जिलाध्यक्ष गोविंद परमार उपस्थित थे। संचालन राजेश सोलंकी ने किया। आभार दिनेश नाई ने माना। जानकारी राकेश भाटी ने दी।
मेगाट्रेड फेयर का शुभारंभ आज
मंदसौर| भास्करमेगा ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ गुरुवार शाम 7.15 बजे ब्रदी जी का गाडी अड्डा, युवराज क्लब के सामने होगा। मेले में विभिन्न घरेलू उपयोग वस्तुओं की 50 से अधिक स्टॉल लगेंगी। इसमें रियायती दर पर रेडीमे