निरीक्षण कर दी विभागीय जानकारी
निरीक्षण कर दी विभागीय जानकारी
मंदसौर | होमगार्डलाईन का बुधवार को वार्षिक निरीक्षण हुआ। निरीक्षण उज्जैन से आए डिवीजन कमांडेंट के.एस. परिहार ने किया। उन्होंने होमगार्ड जवानों को विभागीय जानकारियां दी। समस्याएं सुनी। डिवीजन कमानडेंट परिहार सुबह 9.30 बजे महू नीमच रोड स्थित होम गार्ड लाईन पहुंचे। उन्होंने परेड किट का निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन में डिवीजन कमानडेंट ने विभागीय जानकारियां दी। सैनिकों ने ड्यूटी के दौरान आने वाली विभिन्न परेशानियां बताई। सेंटर कमानडेंट विनय केथवास, नीमच पीसी जे.डी.उईके, मंदसौर पीसी नूर मोहम्मद मौजूद थे।