- Hindi News
- राणा दूसरी बार अध्यक्ष, 20 वोटों से जीते
राणा दूसरी बार अध्यक्ष, 20 वोटों से जीते
बारएसोसिएशन के 2014-15 के लिए बुधवार को नए पदाधिकारी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष यशपालसिंह राणा चुने गए। उन्होंने चुनाव 20 मतों के अंतर से जीता। वे इससे पहले 2012-13 में अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव कोषाध्यक्ष पद पर भी फैसला हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान के पात्र 438 सदस्यों में से 395 ने मतदान किया।
कोर्ट स्थित अभिभाषक संघ कार्यालय भवन में सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र बूंदीवाल की मौजूदगी में मतदान हुआ। इसके बाद वोटों की गिनती हुई। शाम 4 बजते ही निर्वाचन अधिकारी बूंदीवाल ने परिणामों की घोषणा कर दी। निर्वाचित पदाधिकारी परिसर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे। पुस्तकालय सचिव कार्यकारिणी के 7 सदस्य तो 17 सितंबर को नामवापसी समयावधि गुजरने के साथ निर्विरोध तौर पर निर्वाचित हो चुके थे।
उपाध्यक्ष
नरेंद्रकुमारछाजेड़ (191)
लोकेंद्रसिंहझाला (99)
दिलीपकुमार जोशी (95)
रिजेक्टहुए वोट (1)
नोटा( 9)
सचिव के लिए अजयकुमारसिखवाल 249वोट के साथ सचिव बने। राजेशनामदेव को (138) नोटा को 8वोट मिले।
सहसचिवशैलेंद्रअग्रवाल 274वोट के साथ सहसचिव बने। शिवरमनसिंहपंवार को 112नोटाको 9वोट मिले।
कोषाध्यक्षगोविंदखत्री 220वोट के साथ कोषाध्यक्ष बने। अब्दुलकादरमंसूरी काे 168और नोटाको 7वोट मिले।
पुस्तकालयसचिव विश्वनाथसोनी (पूर्व में निर्विरोध)
कार्यकारिणीसदस्य अजयसिंहपुरावत, दिलीपकुमार देवड़ा, गणेशकुमार मोड़, जितेंद्रनाथ योगी, महेशकुमार नामदेव, सुनील रायजादा, शकुंतला नागदा (सभी सदस्य पूर्व में निर्विरोध चुने गए)
अध्यक्ष पद
यशपालसिंंहराणा 182वोट मिले।
गोविंदसिंहपंवार (162)
विनोदकुमारपुरोहित (41)
रिजेक्ट वोट ( 4)
नोटा- (6)
मतदातासदस्यों की संख्या (395)
निर्वाचित उम्मीदवार और मिले वोट
जीत के बाद अध्यक्ष सचिव को फूल माला पहनाते अभिभाषक।