पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मचारियों ने बांटी मिठाई मंगलमिशन की कामयाबी पर

बिजली कर्मचारियों ने बांटी मिठाई - मंगलमिशन की कामयाबी पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कर्मचारियों ने बांटी मिठाई - मंगलमिशन की कामयाबी पर मप्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विद्युत फेडरेशन के जोनल सचिव डीएस चंद्रावत, राजेंद्र चाष्टा, विनोद गगरानी, सहकारी संस्था अध्यक्ष डीसी सक्सेना, कार्यपालन यंत्री आरके नायर, दिलीप शर्मा, सुधीर घोरपडे मौजूद थे।

संस्था अनुराग ने की सराहना - संस्थाअनुराग संस्थापक गोपालकृष्ण पंचारिया ने मंगल मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा पहले ही प्रयास में सफलता पाकर देश के वैज्ञानिकों ने विश्व में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी।

लगाए जय किसान, जय जवान, जय विज्ञान के नारे- मंगलमिशन पर भारत के वैज्ञानिकों की कामयाबी पर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारों के साथ जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, भाजपा सांसद एवं जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपा अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने कार्यकर्तओं को बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निहालचंद मालवीय, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री सुषमा आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौरडिया, विजय सुराना, किरण मावर, अनिल कियावत मौजूद थे।

मंगलयान की सफलता पर मनाया जश्न

मंदसौर | मंगलयानकी सफलता पर देशभर के साथ शहर में भी जश्न मनाया गया। कॉलेज से लेकर चौराहों तक आतिशबाजी हुई। मिठाई बांटी गई। गर्ल्स कॉलेज में छात्राआें ने राष्ट्रीय गीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। छात्राआें ने वैज्ञानिकों को बधाई संदेश भेजे। इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि अंजुमशाह, दीपिका नागदा, श्वेता दशोरा, किरण राठौर, शिवनी सहित अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं।