आश्रमों में बढ़ाएंगे सुविधा
सिंहस्थ2016 के पूर्व दशपुर नगरी में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंहस्थ डीपीअार में विभिन्न प्लान प्रस्तावित हैं। आश्रमों में 1 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए सुविधाओं के विस्तार की भी योजना शामिल है।
मंदसौरको बनाएंगे टर्निग पाइंट-डीपीआर मेंराजस्थान से उज्जैन के बीच मंदसौर को टर्निंग पाइंट बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु मंदसौर होकर उज्जैन जाते हैं। ऐसे में सिंहस्थ के दौरान यहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेगी।
सत्संग भवन में बनेगा प्रवचन हाॅल
सत्संगभवन में वर्तमान में 200 लोगों के ठहरने के लिए हाल है। यहां 500 लोगों की क्षमता वाला प्रवचन हाल बनाया जाएगा। साथ ही यात्रियों के लिए सुविधा जुटाई जाएगी। इसमें करीब 75 लाख रुपए खर्च आएगा।
पशुपतिनाथ धर्मशाला का विकास
वर्तमानमें इस परिसर में कमरे, हॉल और बरामदे में 200 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसकी क्षमता बढ़ाकर 500 की जाएगी। इसके लिए 2 हॉल, 12 कमरे, बरामदा, किचन, स्टोर रूम, खुले क्षेत्र में सीसी निर्माण का प्रस्ताव है। इसमें करीब एक करोड़ 75 लाख की लागत आएगी।
मेनपुरिया चैतन्य आश्रम, बदलेगा स्वरूप
यहांसंतों यात्रियों के ठहरने के लिए 6 कमरे और बरामदा है। 100 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। अब इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां 200 यात्रियों की सुविधाएं जुटाई जाएगी। इसके लिए 6 नए कमरे और बरामदे का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत आएगी।
^सिंहस्थ योजना की डीपीआर में तीर्थ यात्रियों की सुविधा जुटाने के लिए आश्रमों में अतिरिक्त व्यवस्था जुटाई जाएंगी। प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। इनकी स्वीकृति के साथ ही काम शुरू हो जाएगा। हिमांशुभट्ट सीएमओ
प्रस्ताव तैयार हो गए
^सिंहस्थ के दौरान मंदसौर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। यात्रियों को ठहरने के इंतजाम को प्रमुखता दी है। योजना के प्रस्ताव भोपालस्तर पर भेजे जाएंगे। यशपालसिंहसिसौदिया, विधायक
प्रस्ताव भोपाल भेजेंगे