डाक तार सहकारी संस्था की सभा
डाक तार सहकारी संस्था की सभा
मंदसौर | डाकतारसहकारी संस्था की साधारण सभा बक्षी धर्मशाला में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के आतिथ्य में हुई। संस्था की कार्ययोजना अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुरोहित ने प्रस्तुत की। इसके बाद ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव पारीख, डॉ. रमेश कनेसरिया, पमनानी रिसर्च सेंटर के डॉ. जमिल अहमद ने ह्रदय रोग, डायबिटीज, हायपरटेंशन की जानकारी दी। संचालक विनयप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण भावसार, अजीत जैन, राधेश्याम भाटी, डॉ. विजयसिंह चौहान मौजूद थे।