- Hindi News
- तेल, बेसन के दाम कम, नमकीन के ज्यादा, सौंपा ज्ञापन
तेल, बेसन के दाम कम, नमकीन के ज्यादा, सौंपा ज्ञापन
तेल, बेसन के दाम कम, नमकीन के ज्यादा, सौंपा ज्ञापन
मंदसौर | खेरचीबाजार में तेल, बेसन और अन्य सामग्री के दाम कम होने के बाद भी नमकीन के दाम ज्यादा हैं। नमकीन के दामों पर नियंत्रण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को कलेक्टर ने नाम एसडीएम जमना भिड़े को ज्ञापन दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद प्रीतिपालसिंह राणा ने बताया बाजार में तेल, बेसन के दाम बढ़ने पर नमकीन व्यापारी तत्काल भाव बढ़ा देते हैं। खेरची बाजार में दाम कम होने के बाद भी नमकीन के भाव कम नहीं होते। पार्षद सुशील संचेती, न्याज अहमद सेठ, रानी विजय गुर्जर, लियाकत नीलगर, मीनाकुंवर भाटी, विश्वनाथ सोनी मौजूद थे।
बयानपर मेहंदी हसन का पुतला फूंका
पिपलियामंडी| नवरात्रिपर्व को राक्षसों का त्योहार बताकर इसे बंद करने संबंधी बयान देने वाले इमाम मेहंदी हसन का एबीवीपी कार्यकर्ताअाें ने पुतला फूंका। दोपहर 1.30 बजे कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। मीडिया प्रमुख दीपक शर्मा, नरेंद्र आर्य, राहुल मंत्री,कमल मिमरोट भी मौजूद थे।