समस्याआें को लेकर दिया आवेदन
समस्याआें को लेकर दिया आवेदन
मंदसौर| रेवास-देवड़ारोड स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने मंगलवार को कलेक्टाेरेट में छात्रावास संबंधी समस्याआें को लेकर आवेदन दिया। इसमें स्टेशनरी मिलने, गेहूं, पेयजल संबंधी कठिनाई से अवगत कराया। छात्रावास अध्यक्ष दिनेशचंद्र, दीपक कथिरिया, गोपाल सोलंकी, आेमप्रकाश, दशरथ मालवीय भी मौजूद थे।