- Hindi News
- स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, डीसीएम को नोटिस के आदेश
स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, डीसीएम को नोटिस के आदेश
स्वास्थ्यविभाग के जिला प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) कम्युनिटी मोबिलाइजर (डीसीएम) की लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने दोनों को सेवा से हटाने का नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर संजीवसिंह ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई विषयों की समीक्षा की। इसमें डीपीएम डीसीएम ने संविदा सेवकों के अनुबंध का पालन नहीं करने का मामला सामने आया तो सीएमएचआे को दोनों अधिकारियों को सेवा से पृथक करने के नोटिस देनेे के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रों को प्रभावी बनाएं। आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियमित समीक्षा हो। अच्छे काम पर पुरस्कार मिलेगा। सीएमएचआे डॉ. प्रदीप शर्मा को निर्देश दिए कि डीपीएम उमेश पाराशर डीसीएम आर. परमार को अनुबंध के अनुरूप काम नहीं करने पर सेवा से पृथक करने का नोटिस दें। पोषण पुनर्वास केंद्रों पर अपेक्षा अनुरूप ध्यान देने के कारण जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी सीडीपीआे को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. एसएस वर्मा को कहा 2 अक्टूबर को शहरी पीएचसी का शुभारंभ किया जाए। महिला बाल विकास विभाग को अपनी विभागीय पद रिक्तियां, विशेषकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पदों को तत्काल भरने को कहा। विभाग प्रमुखों से कहा नियमित गांव में भ्रमण करें।