पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में बिखरे युवा उत्सव के रंग

पीजी कॉलेज में बिखरे युवा उत्सव के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में मंगलवार को युवा उत्सव के रंग बिखरे। डांस, गायन के साथ रंगोली स्पर्धा हुई। दो दिनी कार्यक्रम के शुभारंभ पर अधिकांश स्पर्धाआें में प्रतिभागियों की भागीदारी कम रही। वैसे तो कॉलेज में स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8 हजार से अधिक है लेकिन उत्सव में पहले दिन 10 फीसदी ने भी भागीदारी नहीं की। उत्सव के दौरान निर्णायक कमेटी ने एक्टिविटी पर नजर रखी। सुबह 8.30 से दोपहर 3.30 बजे के दौरान स्पर्धाआें में कैटेगरी अनुसार परिणाम भी तय किए गए। उत्सव का समापन बुधवार को होगा। इस दौरान 8 स्पर्धाएं होंगी।

शुभारंभ समाराेह में अतिथि स्नेहा वर्मा ने कहा उत्सव के लिए विद्यार्थी वर्षभर इंतजार करते हैं। प्रतिभाएं दिखाने के लिए यही अच्छा अवसर रहता है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने कहा युवा होने का अर्थ है कुछ करने का जज्बा रखना। जीवन की खूबसूरती हमारे कार्यों से है। विद्यार्थी सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें। निर्णायकों में कॉलेज प्रोफेसरों की टीमें बनाई गई थीं। संचालन डॉ. वीणासिंह ने किया।

आजसुगम गायन, क्ले मॉडलिंग, प्रश्नमंच स्पर्धा

युवाउत्सव प्रभारी डॉ. विनीता कुलश्रेष्ठ ने बताया बुधवार सुबह 10 बजे सुगम गायन (एकल), भाषण (वक्ता), क्ले मॉडलिंग, प्रश्नमंच, पोस्टर निर्माण, स्पॉट पेंटिंग, कोलाज कार्टूनिंग स्पर्धाएं होंगी।

रंगोली स्पर्धा में भाग लेती छात्राएं।

पहले दिन की स्पर्धाएं और रिजल्ट

{समूह गायन (पाश्चात्य) प्रथमआदित्य डांगी साथी, एमकॉम इंग्लिश प्रथम सेमेस्टर

{समूह गायन (भारतीय) प्रथमसरिता जोशी साथी, एमए इंग्लिश प्रथम सेम।

{एकल गायन (शास्त्रीय) प्रथमजया पोरवाल, एमएससी प्रथम सेम प्राणिकी।

{रंगोली सुरेंद्रसिंहचाैहान, बीए पंचम सेमेस्टर और सलोनी कामरिया बीबीए प्रथम सेमेस्टर।

{समूह नृत्य प्रथमउजमा शेख साथी, बीसीए प्रथम सेम

{एकल नृत्य प्रथमगार्गी वैष्णव बीएससी पंचम सेम।

{एकल वादन परकुशन प्रथमसूरज नागदा बीसीए पंचम सेम।

{एकल गायन प्रथममृदुल भटेवरा, बीसीए पंचम सेमेस्टर।

^युवा उत्सव के पहले दिन छात्र-छात्राआें ने विभिन्न स्पर्धाआें में पर्याप्त संख्या में भागीदारी की। हमने कक्षाआें तक जानकारी भी पहुंचाई। सुबह से शाम तक प्रोफेसरों की टीम मूल्यांकन में जुटी रही। कई युवाआें ने अगले चरण में पहुंचने के लिए खासी त