- Hindi News
- 32 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेंगे कर्मचारी
32 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेंगे कर्मचारी
32 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेंगे कर्मचारी
सिटी रिपोर्टर | मंदसौर
मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर तृतीय वर्ग कर्मचारी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेंगे। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सतीश नागर ने बताया 32 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। मंगलवार से काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया। काली पट्टी बांधकर 18 सितंबर तक आंदोलन करेंगे। 18 को दोपहर 1.30 बजे नारेबाजी आंदोलन होगा। इसके बाद मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 30 सितंबर को सामूहिक अवकाश अांदोलन होगा। संघ जिला सचिव अशोक श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, नवीन व्यास ने बताया तीसरे समयमान वेतनमान पर वित्त विभाग कर्मचारियों को समयमान से बाहर कर रहा है। उपयंत्री को पूर्व में 28 वर्ष सेवा पर शासन समयमान दे चुका है।