- Hindi News
- आज मनाएंगे शिर्डी के साईं बाबा का जन्मोत्सव
आज मनाएंगे शिर्डी के साईं बाबा का जन्मोत्सव
आज मनाएंगे शिर्डी के साईं बाबा का जन्मोत्सव
मंदसौर | सत्यसाईंसेवा समिति शनिवार को अभिनंदन कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में शाम 6.30 से 7.30 बजे तक शिर्डी वाले साईं बाबा का जन्मोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम में सर्वधर्म भजन होंगे। रतलाम-मंदसौर जोन अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित विचार रखेंगे। समिति के डीसी सक्सेना ने बताया उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
महाराणाप्रताप बस स्टैंड पर होंगे 46 लाख के कार्य
मंदसौर| सिंहस्थविकास योजना में महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर 46 लाख 33 हजार की लागत से विकास किया जाएगा। पार्षद विनोद डगवार ने बताया विधायक यशपालसिंह सिसौदिया नपा अध्यक्ष के प्रयासों से सिंहस्थ योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। याेजना में 29.41 लाख में डामरीकरण, 11 लाख में वेटिंग हॉल, 1.70 लाख में प्याऊ का निर्माण होगा।
पूर्वसैनिक सेवा परिषद की बैठक कल
मंदसौर| पूर्वसैनिक सेवा परिषद मंदसौर इकाई की बैठक रविवार सुबह 10.30 बजे वरिष्ठ नागरिक सदन दयामंदिर रोड पर होगी। इसमें समस्याआें सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी सचिव बीएस गुप्ता ने दी।