बलाई महासंघ की बैठक कल
बलाई महासंघ की बैठक कल
मंदसौर | बलाईमहासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दशपुर कुंज में सुबह 11 बजे होगी। महासंघ उपाध्यक्ष अशोक खींची ने बताया समाज की गतिविधियों पर चर्चा के साथ कार्यकारिणी का चुनाव होगा। समाज का परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, सामूहिक विवाह, भादवामाता धर्मशाला निर्माण की रूपरेख बनाएंगे।