पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बही तीर्थ में सामूहिक धारणा आज

बही तीर्थ में सामूहिक धारणा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बही तीर्थ में सामूहिक धारणा आज

वरघोड़ा में शामिल साध्वियां समाजजन। इनसेट: तपस्वी तोषी जैन।

32 उपवास की तपस्या पूरी, निकला वरघोड़ा

मंदसौर. साध्वी मंडल के सान्निध्य में 32 उपवास की तपस्या पूरी करने पर रविवार को तेषी जैन का वरघोड़ा निकला। सत्यम विहार से बैंड-बाजे के साथ निकले वरघोड़े में साध्वी चितवृताश्रीजी की शिष्या साध्वी अर्हमवृताश्रीजी, अर्पणवृताश्रीजी आर्यमवृताश्रीजी मौजूद थीं। नाकोडा नगर, हीरा की बगीची, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, नई आबादी, माल गाेदाम रोड से होकर चल समारोह तलेरा विहार कॉलोनी स्थित बीस पोरवाल जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचा। चल समारोह की अगवानी सांसद सुधीर गुप्ता ने की। मंदिर में धर्मसभा हुई। तपस्या का अनुमोदन हुआ। धर्मसभा में समाज बीसा पोरवाल समाज अध्यक्ष मोहनलाल रिछावरा, सचिव मुकेश जैन, दिलीप जैन, रमेश जैन डालर, राजेश जैन डालर, संजय जैन डालर, नेमकुमार जैन, सुरेंद्र नाहर, नेमकुमार पोरवाल, राजेंद्र पामेचा, बाबूलाल जैन मौजूद थे। मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सकल जैन समाज और जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ने तोषी जैन का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। सकल जैन समाज अध्यक्ष रमेश जैन, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, सकल जैन समाज पूर्व अध्यक्ष महेंद्र चौरड़िया, विनोद पोरवाल मौजूद थे।

पिपलियामंडी| बहीजैन तीर्थ में सोमवार शाम 4 बजे से आेलीजी के आराधकों की सामूहिक धारणा होगी। बही चौपाटी से सभी आराधकों के लिए वाहन व्यवस्था रहेगी। तीर्थ अध्यक्ष अशोक कुमठ ने बताया गुणरंजना की निश्रा में 30 सितंबर को 9 दिनी नवपद आराधना शुरू होगी। रोज सुबह 9 बजे व्याख्यान, दोपहर 2 बजे से बड़ी पूजा, शाम 7 बजे से प्रतिक्रमण और रात 8 बजे से भक्ति आयोजन होगा।