- Hindi News
- कांग्रेस पार्षद भाजपा से मिलकर कर रहे काम
कांग्रेस पार्षद भाजपा से मिलकर कर रहे काम
निकायचुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को हुई जिला कांग्रेस की बैठक में पूर्व सांसद प्रतिनिधि पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बीच गुटबाजी के आरोप को लेकर बहस हो गई। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।
जिला कांग्रेस की बैठक में पूर्व सांसद प्रतिनिधि कांतिलाल राठौर ने नगरपालिका में कांग्रेस पार्षदों के बीच चल रही गुटबाजी का मामला उठाया। उन्होंने कहा नपा में जो चल रहा है वह ठीक नहीं है। इससे संगठन की छवि खराब हो रही है। नमकीन के भावों को लेकर कुछ पार्षदों ने ज्ञापन देते समय संगठन से सहमति लेना भी जरूरी नहीं समझा। ऐसा लग रहा है ये भाजपा से हाथ मिलाकर काम कर रहे हैं। यह सुनते ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतिपालसिंह राणा उखड़ गए। उन्होंने कहा हम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे किसी को बुरा क्यों लग रहा है। नपा में गुटबाजी कौन बढ़ा रहा है, यह सब जानते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इसे वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप के बाद संभाला। बैठक दोपहर 12.30 शुरू हुई, जो 3.30 बजे तक चली।
यहहुए निर्णय : आज कलेक्टर को, कल नारकोटिक्स को ज्ञापन - बैठकमें फसल बीमा योजना, बिजली संकट, स्वास्थ्य समस्या, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की योजनाओं में मनमानी आदि मुद्दों को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ। 30 सितंबर को नई अफीम नीति के विरोध में नारकोटिक्स अधिकारी को दोपहर 12 बजे ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठकमें ये थे
जिलाकांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, विधायक हरदीपसिंह डंग, महेंद्रसिंह गुर्जर, मुकेश काला, सौभाग्यमल जैन, ओमसिंह भाटी, श्यामलाल जोकचंद, डॉ. राघवेंद्रसिंह ताेमर, मोहम्मद हनीफ शेख, शिवभानुसिंह बघेल, बबीतासिंह तोमर सहित अन्य मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।
यह कहा जिम्मेदारों ने
^संगठनकी बैठक हर कार्यकर्ता के बात रखने का मंच है। सभी की अपनी शैली होती है। बैठक में विवाद जैसी कोई बात नहीं है। हर सदस्य को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। प्रकाशरातडिया, जिलाकांग्रेस अध्यक्ष
^नेता प्रतिपक्ष के चयन के बाद कुछ पार्षद अपना अलग ही गुट बनाकर चल रहे हैं। मैंने यही बात बैठक में रखी। शिकायत करना गलत नहीं है। जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। सं