मालवीय समाज ने किया रक्तदान
मालवीय समाज ने किया रक्तदान
मंदसौर| बलाईसमाज महासंघ ने शहीद भगतसिंह जयंती के मौके पर रविवार को जिला अस्पताल में 15 यूनिट रक्तदान किया। युवा संगठन अध्यक्ष रामरतन आटेला ने बताया समाज प्रदेश अध्यक्ष अमृत बावीसा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश काला, सुवासरा नप अध्यक्ष श्यामूबाई मेहर, जिपं के पूर्व सदस्य अशोक खिंची भी मौजूद थे। दशपुर कुंज उद्यान में समाज की बैठक में कार्यकािरणी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष अशोक खिंची, उपाध्यक्ष रामसिंह मेहर, किशोर गोयल, सचिव दशरथ मालवीय, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल बामनिया, महामंत्री भंवरलाल सोलंकी, सहसचिव भेरुलाल गेहलोत चुने गए। फरवरी में प्रतिभा सम्मान समारोह युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में भी चर्चा की गई। भादवामाता धर्मशाला समिति अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय ने निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी। भेरूलाल खचरानिया ने कहा मृत्युभोज सीमित करें, शिक्षा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।