पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर समाज और संस्था करे बाल अधिकारों के लिए भागीदारी

हर समाज और संस्था करे बाल अधिकारों के लिए भागीदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटी,खेल, पढाई प्यार की मनुहार और मांग के साथ मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को सुबह 10 बजे गांधी चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाई। मानवाधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबल शांति पुरस्कार मिलने पर खुशी मनाई।

बचपन बचाओ आंदोलन के संयोजक डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर ने बताया मानव श्रृंखला के दौरान मानव अधिकार को लेकर संदेश दिया। बाल मजदूरी बंद करो, बच्चे मांगे आजादी और अधिकार जैसे नारे लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कैलाश सत्यार्थी ने बाल श्रम एवं शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। उनका संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा है। बाल अधिकारों के लिए हर समाज और संस्था को आगे आना होगा। जनजागरण अभियान में भागीदार करना होगी ताकि बच्चों काे उनका अधिकार दिलाया जा सके। समाजसेवी गुरुचरण बग्गा, बचपन बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष महेश दुबे, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष सोमिल नाहटा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबीता सिंह तोमर, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष यशपालसिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाटिल सहित अन्य मौजूद थे। स्वाध्याय मंच, दशपुर जागृति संगठन, जन अभियान परिषद, चाइल्ड लाइन संस्थाओं के पदाधिकारी ने भागीदारी की।

श्रम शिविर में जिला इंटक कौंसिल ने मानव अधिकार दिवस मनाया। प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष नाथूलाल कामराज ने कहा श्रमिकों के अधिकारों के लिए हर किसी को जिम्मेदारी निभाना होगी। जिला इंटक उपाध्यक्ष खूबचंद शर्मा, जिला इंटक प्रवक्ता विक्रम विद्यार्थी, सहकारिता नेता सौभाग्यमल जैन, मनोज व्यास, सुनील गुप्ता, मधु कड़ावत ने संबोधित किया। लाॅ कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संगोष्ठी का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. एनके जैन, रासेयो प्रभारी सुनीता श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक राजेश कौशिक ने मानवाधिकारों की जानकारी दी।

मानव अधिकार दिवस

मानवाधिकार दिवस मनाते हुए गांधी चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर बाल शोषण राेकने का संकल्प लिया गया।