- Hindi News
- जमीन दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
जमीन दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
जमीन दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मंदसौर| जेसीबीमशीन से झुग्गी झोपड़ी तोड़ने के विरोध झुग्गी झोपड़ी के लिए नई जगह दिलाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह इंदिरा कॉलोनी के रहवासियों ने प्रभारी मंत्री दीपक जोशी के नाम तहसीलदार सत्यनारायण ढर्रो को ज्ञापन सौंपा। इंदिरा कॉलोनी फैक्टरी के पास वार्ड 2 स्थित जमीन को लेकर हुए विवाद एवं इसके बाद 18 नवंबर को झुग्गी झोपड़ी हटाने के विरोध एवं नई जमीन दिलाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे झुग्गी झोपड़ी निवासी गांधी चौराहे पर एकत्र हुए। सूचना पर तहसीलदार ढर्रो एवं वायडीनगर टीआई किशोर पाटनवाला पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपा।