पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग महिलाओं को देंगे सांची पार्लर

विकलांग महिलाओं को देंगे सांची पार्लर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांग महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सांची पार्लर दिए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़ ने बताया विकलांग महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में मप्र दुग्ध संघ के सांची दुग्ध पार्लर का आवंटन विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर होगा। इसके लिए जनपद स्तर पर 3 और नगरपालिका नगरपरिषद स्तर 1 प्रकरण का लक्ष्य दिया है। योजना में 18 से 35 साल की 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग महिला पात्र होगी।

ऐसे आवेदन डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। जनपद सीईओ और नगर परिषद सीएमओ को दुग्ध संघ के साथ मिलकर याेजना बनाने के निर्देश दिए थे।