पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई जागरूकता को लेकर चलाए अभियान बेअसर हो गए। नपा के जिम्मेदार भी निर्देश जारी करने के बाद मैदानी हकीकत जानने का प्रयास नहीं करते। ऐसी स्थिति किटियानी क्षेत्र के मुख्य स्थल महावीर मार्ग की है। क्षेत्रीय निवासी अरविंद शर्मा ने बताया क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। कई बार नगरपालिका अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया। मुख्य मार्ग पर प्लास्टिक के साथ अन्य कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। इस कारण अाने जाने वाले लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई अभियान के दावे दम तोड़ चुके हैं।

मुख्य मार्ग पर कचरा, नपा नहीं देती ध्यान