लक्कड़पीठा में नई सड़क बनाएं
मंदसौर : लक्कड़पीठाब्रिज से शनि मंदिर की ओर जाने के लिए नई सड़क बनाई जाए। यह मांग समाजसेवी कन्हैयालाल भाटी ने की। उनका कहना है ब्रिज के समीप से सिंधी समाज, पंच कचेलिया राठौर तेली समाज, पालीवाल समाज की धर्मशालाओं के साथ शनि मंदिर जाने का रास्ता है। ब्रिज निर्माण के बाद यहां पहुंचने में परेशानी रही है। नगरपालिका धर्मशाला एवं मंदिर तक पहुंचने के लिए नए रास्ते के निर्माण की योजना बनाएं।