- Hindi News
- इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में ब्ल्यू हाउस विजेता
इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में ब्ल्यू हाउस विजेता
मंदसौर : दशपुरविद्यालय (आरआरबी) में इंटर हाऊस क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्कूल के चारों हाउस ग्रीन, रेड, यलो और ब्लू हाऊस ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर साइंस, सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता को स्कूल शिक्षकों मीना जैन, मीनाक्षी उपाध्याय, मनोज काटे, सीएस नागर, नीलेश ऐरन, विवेकानंद सोनी द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाऊस विजेता रहा। प्राचार्य वर्गीस पीवी, उपप्राचार्य आलोक वर्मा सहित स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।