पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बताएं पीएम जनधन योजना के बारे में

बताएं पीएम जनधन योजना के बारे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीजनधन योजना के खाते में 45 दिन में राशि का ट्रांजेक्शन जरूरी है। इसका डेबिट कार्ड ग्राहक को बिना किसी चार्ज के एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है। गांव-गांव कैंप लगाकर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

यह बात कलेक्टर संजीवसिंह ने कही। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में जिला पंचायत में एडवोकेसी कार्यशाला में बोल रहे थे।

कलेक्टर ने सभी नगर परिषदों के सीएमओ से कहा वार्डवार वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर योजना में खोले खातों के संचालन की जानकारी दें। जिपं सीईओ रानी बाटड़, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि निहालचंद मालवीय, बैंकर्स, विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला में योजना को लेकर लघु फिल्म दिखाई।