पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार की जिम्मेदारी लेकर क्षेत्र में हस्तक्षेप बंद करें पूर्व सांसद

हार की जिम्मेदारी लेकर क्षेत्र में हस्तक्षेप बंद करें पूर्व सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर : नगरीयनिकाय चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को हार की जिम्मेदारी लेते हुए संसदीय क्षेत्र में हस्तक्षेप बंद करना चाहिए। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष खलील शेख, युवा नेता कमलेश जैन ने बताया कांग्रेस ने कमजोर प्रत्याशियों को अध्यक्ष पार्षदों के टिकट बांटे और आला पदाधिकारियों ने सुध नहीं ली। कई निकायों में कांग्रेस को निर्दलीयों से भी कम वोट मिले जो चिंता का विषय है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सांसद नटराजन से मांग की कि कांग्रेस गुटों में बंटे इसके लिए जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए ताकि दोबारा ऐसी दुर्गति हो।