पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलों संग खिली किसानों की उम्मीद

फूलों संग खिली किसानों की उम्मीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर| नगरीमंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिर होने से फूलों की मांग पूरे साल रहती है। मंदसौर में किसान फूलाें को सहेजने के साथ जतन से खेती करते हैं। प्रतापगढ़ रोड पर संदीप श्रीमाल ने 2 बीघा में गेंदे के फूल बो रखे है। फूल मंडी व्यापारी नागेश्वर माली ने बताया मंदसौर मंडी में गेंदे की डिमांड कम है लेकिन अन्य शहर में मांग है। मंदसौर में गेंदे की खपत 1 से 2 क्विंटल है। वडोदरा, अहमदाबाद, उदयपुर से गेंदे ज्यादा डिमांड है।