नेशनल डी वार्मिंग डे पर कल खीर-पूड़ी
मंदसौर| नेशनलडी वार्मिंग डे पर 10 फरवरी को मध्यान्ह भोजन में बच्चों को विशेष भोज मिलेगा। इसमें सब्जी, पूरी, खीर या हलुवा लड्डू दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा स्कूली बच्चों को उपस्थित रहने को कहा जाएगा ताकि बच्चों को पेट की बीमारी (कृमि कीड़ा) की गोलियां खिलाई जा सकें। यह गोलियां स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचाई जा रही हैं। कलेक्टर संजीवसिंह किसी भी स्कूल में जाकर विशेष भोज में भाग लेंगे।