साफ किया कचरा और उखड़ी फर्शियों को जमाया
बगीचे के विकास के लिए लोगों को अभियान से जोड़ेंगे
पारखकॉलोनी के बगीचे के विकास के लिए स्थानीय लोगों ने उद्यान विकास के लिए जनजागरण अभियान का निर्णय लिया है। इसके लिए समिति बनी है। इसमें क्षेत्रीय नागरिक चंद्रशेखर निगम, मनोहर लालवानी, शंकरलाल खत्री, नंदकिशोर पोरवाल, चंद्रशेखर शर्मा, चंद्रकिशोर विश्नोई, आरएल सिसौदिया अन्य वरिष्ठों को जोड़ा। कॉलोनी के 1 हजार से अधिक रहवासियों के लिए बगीचा प्रमुख सुविधा बन सकता है। नगरपालिका की उपेक्षा के बाद लोगों ने खुद इसे संवारने का संकल्प लिया है।
संकल्प
बगीचे की सफाई के बाद फर्शियां जमाते पारख कॉॅलोनी के युवा, बच्चे।