- Hindi News
- कांग्रेस की योजनाओं को समाप्त कर रहे हैं
कांग्रेस की योजनाओं को समाप्त कर रहे हैं
केंद्रमें रही कांग्रेस सरकार की ग्रामीण विकास और पंचायती राज विकास की योजनाओं को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है। मनरेगा जैसी योजनाओं का फंड रोका जा रहा है। कांग्रेस के पंचायत स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संघर्ष की जरूरत है।
मंदसौर जनपद के कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पंच, सरपंच जनप्रतिनिधियों के होटल सम्राट में हुए सम्मेलन में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कानूनी तौर पर भले ही पंचायती राज मजबूत नजर रहा है लेकिन अब इसके कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। मनरेगा जैसी योजना में मंदसौर का 15 करोड़ का बकाया है। पंचायतों से अविवादित नामांतरण के अधिकार छीन लिए गए है। उन्होंने कहा कि विकास का पैसा जनता का है किसी पार्टी या सरकार का नहीं है। हक के लिए सभी को लड़ाई लड़ना होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर ने संबोधित किया। सम्मेलन में कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, शंकरलाल पाटीदार, महेश शर्मा, वीरेंद्रसिंह शक्तावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद युनूस मेव मौजूद थे। संचालन धुंधड़का ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिदानसिंह सिसौदिया ने किया। आभार जिला प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल ने माना।
सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद मीनाक्षी।