खेत से 3 आरी में लगा डोडा चोरी
गुरािड़यादीदा का बालक हौद में गिरा, मौत
लसुडिय़ाकदमाला में अफीम के खेत से 3 आरी में लगी फसल से डोडे चोरी हो गए। किसान ने रविवार को शिकायत मल्हारगढ़ थाने में दर्ज कराई। नारकोटिक्स डोड़े के पौधे उखाड़कर एक बार फिर नपती करेगा। जानकारी के अनुसार लसुडिय़ा कदमाला निवासी बाबूलाल पिता मन्नालाल मालवीय ने 15 आरी में अफीम बोई है। शनिवार रात बदमाश तीन आरी में लगे डोडे चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। किसान ने मल्हारगढ़ थाने में आवेदन दिया। एसडीओपी एसएस झाला ने बताया डोडा चोरी होने की जानकारी मिली है। जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा। नारकोटिक्स विभाग के जीएस खान ने बताया खेत से डोडा चोरी होने की जानकारी मिली। किसान द्वारा आवेदन करने पर खेत की फिर नपती होगी।