- Hindi News
- गो रक्षा बोर्ड स्थापना की मांग, शिव सैनिकों ने रैली निकाली
गो रक्षा बोर्ड स्थापना की मांग, शिव सैनिकों ने रैली निकाली
मंदसौर| गोरक्षा के लिए बोर्ड बनाए जाने की मांग को लेकर शिवसेना ने रविवार को वाहन रैली निकाली। संजीत रोड चौराहा से शुरू हुई वाहन रैली गीता भवन रोड गांधी चौराहा से होकर फिर से संजीत रोड नाके पर पहुंची। मयूर कॉलाेनी में युवाओं महिलाओं ने शिवसेना की सदस्यता लेकर हिंदू धर्म, संस्कृति और गो रक्षा का संकल्प लिया। शिवसेना जिला प्रमुख नाहरसिंह सिसौदिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नाहरसिंह गौड़, मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र प्रभारी रघुदास बैरागी, जिला संगठन मंत्री कमल सिंह डोडिया अन्य मौजूद थे।