दिया स्वच्छता का संदेश
मंदसौर| गायत्रीपरिवार अन्य सामाजिक संगठनों ने रविवार को ग्राम इटायली बादरी में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। दशपुर जागृति संगठन के डॉ. देवेंद्र पुराणिक ने सामाजिक बदलाव के लिए श्रमदान के महत्व की जानकारी दी। बौद्धिक चेतना मंच के अध्यक्ष नेमीचंद कोठारी, महंत रामेश्वरदास महाराज, समाजसेवी मुकेश शर्मा, बंशीलाल टांक, सईद चौधरी ने संबोधित किया। इटायली में शासकीय स्कूल, सोसायटी, आंगनवाड़ी, रामजानकी मंदिर और बादरी में सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान हुआ। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।