चंदा अध्यक्ष, सिंपल महामंत्री
मंदसौर| दिगंबरजैन खंडेलवाल महिला महासभा की बैठक तारबंगला मंदिर, बीपीएल चौराहा पर हुई। समाज की वरिष्ठ राजीबाई गंगवाल, पद्मा बाकलीवाल संतोष सेठी के मार्गदर्शन में जिला इकाई गठित हुई। जिलाध्यक्ष चंदा कोठारी को बनाया। उपाध्यक्ष बबीता पाटनी, महामंत्री सिंपल सेठी, कोषाध्यक्ष संगीता गोधा, प्रचार मंत्री उषा पाटनी को बनाया। सुनीता बाकलीवाल, सुशीला गोधा, संकुलता पहाडिय़ा, शर्मिला पाटनी, आशु विनायका, भावना पाटनी, अनिता मोदी, किरण बोहरा, कल्पना पाटनी, भावना गंगवाल अन्य मौजूद थे।
सिंपल सेठी
चंदा कोठारी